महेशी में गड्ढे में डूबने से दो बालिकाओं की मौत
भागलपुर, मार्च 30 -- महेशी पंचायत में संचालित ईंट-भट्ठा के पास रविवार को दो बच्चियों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव निवासी उदय मांझी की छह वर्षीय पुत्री गुलाबो कुमारी और मुंगेर जिला अंतर्गत मुरला मुसहरी, बरियारपुर गांव निवासी मुनीलाल सादा की पांच वर्षीय पुत्री बासो कुमारी के रूप में हुई है। मौत के बाद चारों ओर मातम पसर गया। घटना के बारे में दोनों मृतका के स्वजनों ने बताया कि विगत पांच माह से ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे हैं। शनिवार की देर रात मोतीचक दुर्गा स्थान से मेला देखकर वापस भट्ठा पर आए थे और अपनी खोली में सो गए। जब रविवार की दोपहर डेढ़ बजे नींद खुली तो पुत्री को घर में नहीं देखकर चिंतित हो गए और इधर-उधर ढूंढ़ने का प्रयास किए, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अंत में ईंट भट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.