भागलपुर, मार्च 11 -- महेशी पंचायत के वार्ड संख्या 12 पैन गांव में पेयजल संकट की समस्या है। वार्ड 12 के वार्ड सदस्य सुभाष कुमार ने बताया कि वार्ड में नल-जल योजना सड़क निर्माण कंपनी और पीएचईडी के मनमानी की भेंट चढ़ गई है। नल-जल योजना के बिछाए गए मुख्य पाइपलाइन लगभग आठ माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण सैकड़ों घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिस कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पीएचईडी विभाग के जेई को इसकी जानकारी दे दी गई थी। बावजूद अभी तक पाइपलाइन दुरुस्त नहीं किया गया है। एनएच 80 चौड़ीकरण के दौरान सड़क किनारे से उखाड़ी गई पाइप भी अब तक दुरुस्त नहीं हो पायी है। फलस्वरूप लगभग सैकड़ों घरों तक नल-जल योजना का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी मोटर खराब रहता है तो कभी रिचार्ज नहीं रहता है। जिस कारण जल...