बेगुसराय, फरवरी 11 -- नावकोठी, निज संवाददाता। एपीएस 2 स्कूल नावकोठी के खेल मैदान में बुधवार को डायमंड जुबली क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन डा. जितेंद्र कुमार, डा. मारूति नंदन एवं मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने बल्लेबाजी और बॉलिंग कर मैच की विधिवत शुरुआत की। उद्घाटन मुकाबला महेशवाड़ा क्रिकेट टीम और समसा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर महेशवाड़ा के कप्तान सेन्टु कुमार ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। समसा टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेशवाड़ा टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 14वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिनव केशु ने सर्वाधिक 97 रनों की तूफानी पारी खेली और जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.