गिरडीह, जनवरी 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा के पास शनिवार की दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाइक सवार को महेशमुंडा के स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायल व्यक्ति नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी गांव निवासी कटी पंडित के पुत्र रघु पंडित के रूप में पहचान की गई है। बताया जाता है कि गिरिडीह से गांडेय की ओर बाइक से वह जा रहा था। महेशमुंडा चौक से पहले अनियंत्रित हुई बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसकी स्थिति चिंताजनक बताई जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.