गिरडीह, मार्च 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा मधुपुर रेलखंड पर दुंदो मौजा के पास पोल संख्या 23/10 एवं 23/11 के बीच में शुक्रवार सुबह बेंगाबाद पुलिस ने सिर कटा युवक का शव बरामद किया है। बेंगाबाद के चपुआडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम सोबराजपुर के 20 वर्षीय विक्रम मुर्मू के रूप में शव की पहचान की गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक गुरुवार की शाम से ही गायब था। परिजन उसकी काफी खोजबीन की लेकिन युवक का पता नहीं चला। इस बीच सुबह दुंदो के पास रेल की पटरी पर सर से धड़ अलग पाया गया। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना के एएसआई अशोक कुमार सदल बल व युवक की तलाश में निकले परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान की। तब पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट...