गिरडीह, मार्च 17 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा प्लेटफार्म जीर्णोद्धार का कार्य महीनों से अधर में लटका हुआ है। इस परिस्थिति में यात्रियों को भारी असुविधा के बीच ट्रेन में सफर करना पड़ रहा है। महेशमुंडा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म वर्षों से संसाधनों के अभाव का दंश झेल रहा है। स्टेशन की बदहाली की खबर कई बार हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता के साथ प्रकाशित भी हुई है। आसनसोल के रेल मंडल द्वारा इस मामले को संज्ञान में भी लिया गया। स्टेशन के जीर्णोद्धार की रेल मंडल से स्वीकृति दिए जाने की सूचना भी मिली है। रेल विभाग द्वारा इस दिशा में स्टेशन पर काम करना भी शुरू कर दिया गया था। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को आधुनिक सुविधा से स्टेशन लैस होने की उम्मीद भी जगने लगी थी, लेकिन लगभग छह माह बीत जाने के बाद भी स्टेशन का कायाकल्प की दिशा में प्रगति नहीं ...