देवघर, मार्च 17 -- देवघर,प्रतिनिधि रिखिया थानांतर्गत महेशमारा, ठाढ़ी मैदान में सोमवार सुबह अज्ञात 35 वर्षीय युवक की सिरकटी लाश बरामद की गयी। वहीं मृतक के शरीर के विभिन्न हिस्सों में भी धारदार हथियार से हमले के निशान मौजूद हैं। युकक ने मरून रंग की शर्ट, डीप ब्लू रंग का जींस और ब्रांडेड कंपनी का जूता पहन रखा था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पहुंची। अपराधियों ने युवक का सिर व धड़ अलग कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं, हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी है। वहीं घटना की सूचना के बाद अपराह्न करीब 12:30 बजे फॉरेंसिक साइंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.