गिरडीह, जुलाई 17 -- खोरीमहुआ। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के महेशमरवा पंचायत स्थित जंगलों में बुधवार देर रात हाथियों का झुंड देखे जाने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से झुंड को आबादी वाले क्षेत्र से सुरक्षित जंगल की ओर वापस मोड़ दिया गया। इस संबंध में महेशमरवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर यादव ने बताया कि बुधवार देर रात कन्हाय जंगल में कुछ ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को देखा। अचानक हाथियों के दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मरकच्चो में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, किसानों की धान की नर्सरी रौंदी इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल अन्य ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभ...