पाकुड़, मई 9 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रत्येक माह की 09 तारिख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरग्राम तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैराछत्तर में चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा व सलाह दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में समाचार भेजे जाने तक डॉ़ प्रद्युमन कुमार तिवारी, लैब टेक्नीशियन आनंद राज आर्या, गुलाम गौश, एएनएम, सीएचओ नूर नेहार, एएनएम अपराजिता मुर्मू, मेरी बास्की, व्यवस्थापक स्वास्थ्य कर्मी राजेश रंजन ने कुल 244 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा व सलाह दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के डॉ़ सुनील कुमार किस्कू ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक...