पाकुड़, मार्च 20 -- महेशपुर, एक संवाददाता। गुरूवार देर रात से शुक्रवार सुबह करीब 09:00 बजे तक महेशपुर प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। मौसम के अचानक बदले इस मिजाज से लोगों के सुबह के रोजमर्रा कार्यों पर असर पड़ा। साथ ही सुबह-सुबह चलने वाली यात्री वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। हालांकि धीरे-धीरे कोहरा का असर खत्म होने लगा और दस बजे तक आसमान साफ हो गया। सूर्यदेव के दर्शन हुए। सब्जी की खेती करने वाले किसानों में एकाएक छाए घने कोहरे का असर सब्जी उत्पादन पर पड़ने को लेकर चिंता व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...