रांची, अप्रैल 17 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के राहे पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव में शुक्रवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। सरना स्थल में पाहान ने विधिवत सिंगाबोंगा की पूजा-अर्चना की। इस क्रम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि सरहुल हमें प्रकृति संरक्षण के साथ अपनी संस्कृति और परंपरा की विरासत को बचाने का संदेश देता है। सरहुल पूजा प्रकृति पूजा है, इसलिए जाति-धर्म से ऊपर उठकर प्राकृतिक संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। पूजन के बाद शोभायात्रा महेशपुर से निकलकर नावांगांव, पाठकडीह, सुभाष चौक राहे, भगत सिंह चौक होते हुए पुनः महेशपुर महोत्सव स्थल पहुंची। इस दौरान रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नृत्य और गीत प्रस्तुत किए गए। शोभायात्रा में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर झूमर कलाकार विकास महतो ने सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.