पाकुड़, जून 26 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्र में शुक्रवार को त्याग, बलिदान और इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया मनाए जाने वाला मुहर्रम पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस पर्व को मुख्य रूप से गम और मातम के पर्व के रूप में जाना जाता है। प्रखंड के बलियाडंगाल, रोलग्राम, बड़कियारी, छक्कूधारा, अभुवा सहित आस-पास के क्षेत्रों में मुहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और पारंपरिक जुलूसों के रूप में बहुत श्रद्धा के साथ मनाया गया। वहीं महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पुलिस जवानों को तैनात कर सुरक्षा का कड़ी व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- प्रखंड के बलियाडंगाल में अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के साथ किया निरीक्षण ताकि इस अहम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग मनाया जा...