पाकुड़, मार्च 26 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर थाना परिसर में रामनवमी अखाड़ा शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ विजय कुमार ने की। जिसमें थाना प्रभारी रवि शर्मा तथा रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में महेशपुर नगरवासियों और आसपास के ग्रामीणों से आपसी भाईचारे के साथ शोभायात्रा निकालने की अपील की गई। एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि महेशपुर थाना क्षेत्र का इतिहास सदैव शांतिप्रिय और सौहार्दपूर्ण रहा है, इसलिए शोभायात्रा भी इसी भावना के साथ निकाली जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। थाना प्रभारी रवि शर्मा ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा उत्पन्न समस्या की सूचना तुरंत थाना को दी जाए। शोभायात्रा मार्ग के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.