महेशपुर में बारिश ने दी गर्मी से राहत
पाकुड़, मई 23 -- दिन भर की तपिश के बाद शुक्रवार शाम 06:00 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में एकाएक काले घने बादल छा गए और थोड़ी ही देर में हवा व मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से आम लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। समाचार भेजे जाने तक हालांकि हवा मध्यम गति की थी लेकिन रह-रहकर मेघ गर्जन काफी जोर से हो रहा था। साथ ही बारिश भी जारी थी। बारिश के बाद सड़कों पर जल जमाव की स्थिति भी बन गयी। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी से दिन भर परेशान रहे लोग यह भी पढ़ें- मौसम के बदले मिजाज के बीच हुई झमाझम बारिश यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.