महेशपुर में फिर हुआ भू-धंसान, गड्ढे की कराई गई भराई
धनबाद, सितम्बर 25 -- गोविंदपुर क्षेत्र के महेशपुर में गुरुवार की अहले सुबह एक बार फिर भू-धंसान की घटना सामने आई। सिनीडीह लफड़ा चौक से करीब 20 मीटर आगे आउटसोर्सिंग मार्ग के किनारे गोफनुमा गड्ढा बन गया। जानकारी मिलते ही प्रबंधन हरकत में आया और आनन-फानन में गड्ढे में ओबी डालकर उसकी भराई करा दी। बताया जाता है कि उक्त स्थल के आसपास भू-धंसान की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 29 मई को सिनीडीह लफड़ा चौक के समीप भू-धंसान से तीन आवास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। सतर्कता के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई थी। वहीं, 14 सितंबर को उक्त स्थल से करीब 100 मीटर आगे श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग के ओबी डंप स्थल पर तेज आवाज के साथ भू-धंसान हुआ था। वहां करीब 50 फीट व्यास और 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया था। बार-बार एक ही इलाके में भू-धंसान की घटनाओं से आसपास के लोगों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.