महेशपुर में पारा 42 डिग्री पार, हलक सूखे
पाकुड़, मई 22 -- महेशपुर। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार का दिन भी लोगों को तपाने वाला रहा। शुक्रवार का दिन भी गुरूवार की तरह अधिक गर्म और उमस भरा रहा। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 मई तक तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान जताया गया है। चिलचिलाती धूप का आलम यह है कि सुबह 09:00 बजे के बाद से सड़कों पर लोगों की आवाजाही न के बराबर हो जाती है। आम लोगों की बात तो दूर मवेशी व पशु-पक्षी भी पेड़ की छांव तले बैठे दिख रहे है। प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लोगों को दुकानों से कोल्ड ड्रिंक, चिल्ड ड्रिंकिंग वाटर तथा पेड़ों की छांव के नीचे लगे गन्ने का जूस निकालने वाले ठेले के पास गन्ने का जूस पीते देखा गया। यह भी पढ़ें- मई माह में 21 तारीख को रही सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.