महेशपुर में घायल मिले बाघ की मौत, आईवीआरआई भेजा गया शव
लखीमपुरखीरी, जून 30 -- लखीमपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के महेशपुर वन रेंज में घायल हालत में मिले एक बाघ की देर रात मौत हो गई। खीरी जिले में मात्र एक हफ्ते के भीतर यह दूसरे बाघ की मौत है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है।सोमवार दोपहर इसी बाघ ने महेशपुर वन रेंज के पास एक खेत में किसान कालीचरण पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में सघन कांबिंग शुरू की। इस दौरान टीम को हमलावर बाघ खुद गंभीर रूप से घायल और असहाय हालत में खेत में पड़ा मिला। वन कर्मी घायल बाघ को रेस्क्यू कर रात में रेंज ऑफिस लेकर आए, जहां उसे बचाने और इलाज देने की हरसंभव कोशिश की गई। यह भी पढ़ें- मवेशी चराने गए किसान पर बाघ ने किया हमला, घायल पर देर रात बाघ ने दम तोड़ दिया। डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि मृत बाघ की उम्र आठ साल से अधिक है। बाघ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.