महेशपुर प्रखंड में सोमवार को भी पारा 42 डिग्री पार
पाकुड़, मई 18 -- महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार के बाद सोमवार का दिन भी लोगों को तपाने वाला रहा। सोमवार का दिन रविवार की तरह अधिक गर्म और उमस भरा रहा। सोमवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 मई तक तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान जताया गया है। चिलचिलाती धूप का आलम यह है कि सुबह 09:00 बजे के बाद से सड़कों पर लोगों की आवाजाही न के बराबर हो जाती है। आम लोगों की बात तो दूर मवेशी व पशु-पक्षी भी पेड़ की छांव तले बैठे दिख रहे है। प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लोगों को दुकानों से कोल्ड ड्रिंक, चिल्ड ड्रिंकिंग वाटर तथा पेड़ों की छांव के नीचे लगे गन्ने का जूस निकालने वाले ठेले के पास गन्ने का जूस पीते देखा गया। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल उमस भरी भीषण गर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.