महेशपुर प्रखंड में भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
पाकुड़, जुलाई 11 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक स्थित लक्ष्मी मार्केट के समीप शनिवार को भाजपा पार्टी का जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र सरकार से जुड़े विभिन्न जनहितकारी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सामूहिक प्रयास से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Latehar News: केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.