पाकुड़, मार्च 6 -- महेशपुर थाना के सामने गुरुवार शाम को एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान थाना प्रभारी रवि शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों को रोककर संबंधित कागजातों की जांच की गई। साथ ही सभी चालकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने वाहनों में वाहन से संबंधित कागजात लेकर चलें। साथ ही मोटरसाइकिल चालकों को रोककर हेलमेट, डिक्की समेत अन्य की जांच की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गुजरने वाले सभी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि वाहन जांच क्राइम को रोकने को लेकर लगातार की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...