पाकुड़, अप्रैल 1 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर डीएवी विद्यालय में बुधवार को नए प्राचार्य के रूप में राजेश कुमार सिंह ने योगदान दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने नए प्राचार्य का स्वागत किया तथा विद्यालय के बच्चों ने तिलक चंदन लगाकर उन्हें विद्यालय प्रांगण में प्रवेश कराया। इस मौके पर सभी शिक्षकों के साथ औपचारिक परिचय हुआ। नए प्राचार्य श्री सिंह ने सभी शिक्षकों को आश्वासन दिया कि विद्यालय अभी जिस स्थिति में है, इससे और आगे बढ़ाने का प्रयास करना है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार, कुलदीप उपाध्याय, सुबोध झा, बम भोला प्रसाद शाही, शिव शंकर यादव, निशांत कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, हैप्पी राज के अलावे आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.