पाकुड़, फरवरी 13 -- महेशपुर। महेशपुर प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें हाई स्कूल महेशपुर, डिग्री कॉलेज घाटचोरा, संत स्तानिलियुस उच्च विद्यालय हाथीमारा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी तथा प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कियारी शामिल हैं। शुक्रवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। महेशपुर हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय के कुल 344 परीक्षार्थियों में 342 उपस्थित हुए जबकि 02 अनुपस्थित रहे। डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 529 परीक्षार्थियों में 527 उपस्थित हुए जबकि 02 अनुपस्थित रहे। हाथीमारा उच्च विद्यालय में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 315 में 315 परीक्षार्थी शामिल हुए। गढ़बाड़ी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी विषय की पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.