महेशपुर की मानसी सिंघा को लगातार दूसरी बार मिलेगा स्वर्ण पदक
पाकुड़, सितम्बर 12 -- पाकुड जिले के महेशपुर प्रखंड के सीलमपुर गांव निवासी मानसी सिंघा को 24 सितंबर 2026 को डा़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के दिक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। मानसी ने विश्वविद्यालय के एमएससी वनस्पति विज्ञान (2024-26 बैच) में 9.75 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उनकी लगातार दूसरी स्वर्ण पदक पाने की उपलब्धि है। इससे पहले उन्होंने सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका से बीएससी वनस्पति विज्ञान ऑनर्स में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने केकेएम कॉलेज पाकुड़ का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और वर्ष 2025 में स्वर्ण पदक हासिल किया था। सीलमपुर गांव से विश्वविद्यालय तक की टॉपर का सफर...मानसी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महेशपुर में प्राप्त की। उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.