पाकुड़, नवम्बर 28 -- महेशपुर। प्रखंड की पांच पंचायत पलसा, श्रीरामगड़िया, मानिकपुर, बांकुड़ा तथा अर्जुनदाहा पंचायत भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत अंतिम दिन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। मानिकपुर पंचायत भवन में शिविर का उद्घाटन एसी जेम्स सुरीन ने किया। इस अवसर पर बीडीओ डॉ.सिद्धार्थ शंकर यादव, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल भी उपस्थित थे। शिविर में अधिकारियों ने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसका लाभ उठाने की अपील आम लोगों से किया। शिविर में जाति, आय, निवासी, राशन कार्ड, अबुवा आवास योजना, मईंया सम्मान योजना सहित अन्य विभिन्न तरह के आवेदन ग्रामीणों के द्वारा जमा किया गया। शिविर में समाधान होने वाले आवेदनों का ऑन दी स्पॉट निष्पादन किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.