महेशनवमी उत्सव पर निकली शोभायात्रा, फूलों से स्वागत
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल ने मंगलवार को माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस महेशनवमी उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर ज्येष्ठ शुक्ल नवमी को शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का अनेक स्थानों पर फूलों से स्वागत किया। सबसे आगे गणेशजी का रथ, बांके बिहारी जी, राम दरबार व आखिरी में शिव-पार्वती जी का रथ था। इस बार शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बैंड था। अनेक मंडल शोभायात्रा में झांकियों के साथ शामिल थे। शोभायात्रा यात्रा माहेश्वरी धर्मशाला चावल मंडी से कमला टावर, सिरकी मोहाल, काहूकोठी, नयागंज चौराहा, बिरहाना रोड, फूलबाग से नानाराव पार्क पहुंची।मेरा भोला है भंडारी, गणेशजी व बांके बिहारीजी के भजनों पर शोभायात्रा में नृत्य किया गया। इस अवसर पर शरद राठी को मंडल की तरफ से माहेश्वरी रत्न से सम्मानित किया गया। शोभायात्रा के पश्चात भगवान महेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.