खगडि़या, अप्रैल 28 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि डा. विश्वनाथ व अशोक आर्या चैरिटेबल ट्रस्ट महेशखूंट के द्वारा स्वर्गीय डा अशोक कुमार की तीसरी पुण्यतिथि पर सोमवार को 58 गरीब और नि:सहाय कन्याओं के बीच 51 सौ रुपए चेक वितरित किया गया। स्व. डॉ अशोक कुमार की धर्मपत्नी सह अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुधा कुमारी ने महादलित के 26 परिवारों में एक बोरी चावल दो किलो दाल एक किलो नमक और एक साबुन का वितरण किया। ट्रस्ट के संयोजक डा कुन्दन स्वामी ने बताया कि पिता के निधन पर मृत्युभोज का वहिष्कार करते हुए नि:सहाय गरीबों का सेवा का संकल्प लिया। लाभार्थी मौसम कुमारी, सीमा देवी, रीतिका देवी आदि ने ट्रस्ट के द्वारा सहयोग करने पर आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...