खगडि़या, मार्च 11 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि जिले के महेशखूंट में लोहिया चौक स्थित केबिन ढाला 25सी ढाला पर जाम से लोग रोज हलकान हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 49.81 करोड़ की लागत से रोड ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेल मंत्रालय से मंजूरी मिली है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। जिसके कारण केफीन ढ़ालना 25सी पर घंटों जाम लगा रहता है। उल्लेखनीय है कि महेशखूंट में ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिलते ही खगड़िया के तात्कालीन डीएम अमित कुमार पांडेय महेशखूंट में ओवरब्रिज निर्माण के लिए जमीन चिन्हित किए थे, लेकिन उनका तबादला होने के बाद महेशखूंट में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पेडिंग में चला गया। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय समाजसेवी बासुदेव बिहारी, पंडित उदकांत ठाकुर आदि ने ब...