खगडि़या, अप्रैल 13 -- गोगरी/महेशखूंट। हिन्दुस्तान टीम जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के सहरसा रोड में अवस्थित एक निजी मेडिकल हॉल में पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके पर तीन युवती एवं दो युवक को संदिग्ध अवस्था में मिलने पर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं संचालक व उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को गोगरी एएसपी साक्षी कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि महेशखूंट स्थित एक निजी मेडिकल हॉल के आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा खुलेआम किया जाता है। एएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं सशस्त्र बलों के साथ चिन्हित मेडिकल हॉल के ठिकानों पर पहुंच छापेमारी किया तो अंदर के अलग-अलग कमरे में तीन युवती एवं दो युवक संदिग्ध अवस्था में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.