खगडि़या, अप्रैल 29 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम पांच एकड़ जमीन में तीन करोड़ की लागत से बनाए गए महेशखूंट बस स्टैंड प्रशासनिक उपेक्षा के कारण बंद होने से सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। जिसके कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उत्तर बिहार को जोड़ने वाले एनएच-31 व रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित रहने से सैकड़ों लोगो को आवागमन में सुविधा होती थी, लेकिन प्रशासन की अनदेखी से बदहाल है। इस बस स्टैंड में अब गाड़ी नहीं लगती है। सभी वाहनों को एनएच पर ही बेरोकटोक लगाया जा रहा है। जिसके कारण महेशखूंट चौराहे पर हमेशा जाम लगा रहता है। महेशखूंट चौक से भी काफी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- जिले के महेशखूंट में तीन करोड़ की लागत से बने बस स्टैंड है बेकारबस स्टैंड का निर्माण बासुदेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.