महेशखूंट पुलिस ने 765 लीटर विदेशी शराब सहित एक पिकअप किया जब्त
खगडि़या, मई 27 -- महेशखूंट।एक प्रतिनिधि महेशखूंट पुलिस को मिली सफलता 765 लीटर विदेशी शराब सहित एक पिकअप वैन जब्त कर लिया। थाना क्षेत्र में दूसरे राज्य से लायी जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को महेशखूंट पुलिस ने मंगलवार की रात जब्त कर पिकअप वैन को जब्त किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-107 स्थित खाड़ोधार पुलिया पर तस्कर के लिए ले जा रहे 765 लीटर विदेशी शराब सहित एक पिकअप वैन बरामद की है। महेशखूंट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बुधवार को बताया कि खगड़िया पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी को रोकने एवं तस्करों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महेशखूंट पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया है। संलिप्त कारोबारी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि महेशखूंट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.