खगडि़या, मई 16 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गत 13 मई को हिन्दुस्तान अखबार में छपी महेशखूंट चौक पर बस स्टैंड के नाम पर वाहन चालकों से हो रही अवैध वसूली का हुआ असर। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक खगड़िया के दिशा-निर्देश पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम जैसे ही महेशखूंट असामरोड चौक पहूंची पुलिस को देखकर टेंपो चालक से रंगदारी वसूल रहे कुछ लोगों भागने लगे। संदेह के आधार पर भाग रहे एक व्यक्ति से पूछताछ करने बताया टेंपो चालक से रंगदारी वसूल रहा था। गिरफ्तार युवक बाबू टोला महेशखूंट निवासी छोटु सिंह के पुत्र दिलवर कुमार बताया। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया महेशखूंट असामरोड पर अवैध रूप से रंगदारी वसूल करने मामले में गिरफ्तार एक युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- सेक्स रैकेट मामले में होटल संचालक सहित तीन लोगों को...