खगडि़या, मई 27 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद पासवान ने मध्य विद्यालय अनुसूचित जाति टोला, मदारपुर का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त स्कूल में कई तरह की अनियमितता पायी गयी। स्कूल की विधि व्यवस्था देख पदाधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद पासवान ने बताया कि यह विद्यालय अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए है, लेकिन यहां गंदगी का अंबार लगा है। परिसर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी शौचालयों में ताला लगा रहता है। केवल एक शौचालय प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के लिए रिजर्व रखा गया है। यह भी पढ़ें- विद्यालय की जांच में बीईओ को मिली अनियमितता बच्चों के लिए शौचालय बंद रखना बेहद ग...