खगडि़या, मई 24 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि समसपुर पंचायत के बल्लमजान वार्ड संख्या 12 निवासी खगेश पंडित के 13 वर्षीय पुत्र राजन कुमार विगत तीन दिन से लापता है। पीड़ित सविता देवी ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन करने की गुहार लगाई। आवेदिका सविता देवी ने आवेदन में लिखा की विगत 23 मई को अपने पति के साथ खेत में मकई काटने गये थे। जब घर वापस आया तो मेरे पुत्र राजन कुमार नहीं मिला। अपने आसपास तथा सगे-संबंधियों के पास भी काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिलने पर खोजबीन के लिए थाना में आवेदन दिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता यह भी पढ़ें- इंतजार में पथरा गईं आंखें....कहां तुम चले गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...