महेशखूंट: आग और पानी की मार झेल रहे अग्निपीड़ित
खगडि़या, अप्रैल 9 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पकरैल पंचायत के वार्ड संख्या 15 लेवा गांव में विगत सात अप्रैल की लगी आग से अग्नि पीड़ित परिवार बारिस की भी मार झेल रहा है। एक ओर आग ने वेघर कर दिया। वहीं दूसरी ओर बारिश ने पूरे अरमान पर पानी फेर दिया। अब पीड़ित परिवार को रहने के लिए घर नहीं है। पेट भरने के लिए भोजन के लिए तरस रहा है। अब पीड़ित परिवार जनप्रतिनिधि व समाजसेवी पर भी सहायता करने पर नजर टिकी है। मालूम हो कि आग से मुकेश पासवान, कृष्णा पासवान तथा संतोष पासवान का घर का सारा समान जलकर राख हो गया था। ग्रामीणों तथा दमकल के द्वारा आग फर काबू पाया गया। समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो ओर भी नुकसान हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.