नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में रिक्त हुई सदस्य पदों को भरने को लेकर बुधवार को मणिराम दास छावनी में चल रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक में राम मंदिर के पहले सीईओ और तीन नए सदस्यों के नामों पर सहमति बनी है। अंतिम निर्णय भी आ गया है। औपचारिक बैठक में कोरम पूरा होने के बाद ही इन नामों पर अंतिम मुहर लगी। नए सीईओ जीतेंद्र मिश्रा के साथ तीन नए सदस्यों के नामों पर सहमति बनी है, उनमें महेश भागचंद, मदन मोहन पाण्डेय और निर्मला यादव शामिल हैं। इसके साथ ही नए सीईओ के नाम का भी ऐलान हुआ है। महेश भागचंद अशोक सिंघल फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान वह यजमानों में भी शामिल रहे थे। वहीं निर्मला यादव शिकोहाबाद की रहने वाली हैं।निर्मला यादव पहले भी विश्व हिंदू परिषद (विह...