महेश, मदनमोहन और उर्मिला राम मंदिर ट्रस्ट के 3 नए सदस्य, औपचारिक ऐलान अभी बाकी
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में रिक्त हुई सदस्य पदों को भरने को लेकर बुधवार को मणिराम दास छावनी में अनौपचारिक बैठक चल रही है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में तीन नामों पर लगभग सहमति बन गई है। हालांकि, अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। औपचारिक बैठक में कोरम पूरा होने के बाद ही इन नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। सूत्रों के मुताबिक जिन तीन नामों पर सहमति बनती नजर आ रही है, उनमें महेश भागचंद, मदनमोहन पाण्डेय और उर्मिला चतुर्वेदी शामिल हैं। महेश भागचंद अशोक सिंघल फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान वह यजमानों में भी शामिल रहे थे। वहीं उर्मिला चतुर्वेदी जबलपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ करीब 28 वर्षों तक उपवास रखा था और 5 अगस्त 2020, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.