इटावा औरैया, अगस्त 10 -- महेवा। सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षण संस्थाओं में पहुंचकर छात्र छात्राओं को एलबेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिषेक वर्मा ने बताया कि पूरे ब्लॉक क्षेत्र में दस अगस्त को लगभग 78235 बच्चो को दवा सेवन कराई गई। नामित नोडल अफसर अमित विश्वकर्मा एवं सीपी सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम प्रबंधक डॉ दिलीप अग्रहरि की देखरेख में लोकमान्य रूरल इंटर कालेज तथा श्रीसुखदेवी कन्या विद्यालय में छात्र छात्राओं को दवा खिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य लोकमान्य रूरल इंटर कालेज शिव शंकर त्रिपाठी, प्रधानाचार्या कन्या विद्यालय डॉ अमिता यादव, चीफ प्रॉक्टर प्रताप नारायण तिवारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ यह भी पढ़ें- कृमि स...