महेवा में मतदान केंद्रों पर बैठे रहे बीएलओ
इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- महेवा, संवाददाता। एसआईआर के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। शनिवार को लोकमान्य रुरल इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र के सभी बूथों के बीएलओ बैठे रहे। यहां बीएलओ सुधा कुमारी,सर्वेश कुमारी , संजीव कुमार ने मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को मतदाता सूची दिखाई। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अभी एक सप्ताह तक बीएलओ केंद्र पर बैठकर मतदाताओं को सूची दिखाएंगें। इसी तरह भवानीपुर स्थित मतदान केंद्र पर भी बीएलओ बैठे रहे। हालांकि मतदाता कम संख्या में ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.