महेवा नहर में युवक का मिला शव
चंदौली, जून 25 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के पास नहर किनारे अधेड़ का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के गले पर धारदार हथियार से गला रेतने के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच जुटी है।अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के ग्रामीण जब सुबह सिवान की ओर निकले तो देखा की जूनियर हाईस्कूल के पास नहर किनारे एक शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर अलीनगर पुलिस के साथ ही एसपी और एसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.