महेवा ओवरब्रिज पर दो रोडवेज बसों की भिड़ंत, चालक समेत आठ घायल
इटावा औरैया, मार्च 17 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर महेवा ओवरब्रिज के पास सोमवार देर रात ओवरटेक करने के दौरान दो रोडवेज बसें आपस में भिड़ गईं। हादसे में चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि आगे चल रही फजलगंज डिपो की रोडवेज बस को पीछे से आ रही औरैया डिपो की बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद फजलगंज डिपो की बस का चालक करीब 300 मीटर तक बस ले जाकर खड़ी कर मौके से भाग गया। हादसे में औरैया डिपो की बस के चालक सहित करीब आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.