महेवागंज से मीलपुरवा तक 10 मीटर चौड़ी होगी रोड, भेजा प्रस्ताव
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- बेलरायां-पनवारी स्टेट हाई-वे को शहर के महेवागंज टेढुई पुलिया से मीलपुरवा फूलबेहड़ तक 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने इसका प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। यह रोड 10 मीटर चौड़ी होने पर आवागमन में काफी सुविधा होगी। बताते चलें कि इसी के आगे शारदा नदी पर पचपेड़ी घाट पुल भी प्रस्तावित है। बेलरायां-पनवारी स्टेट हाई-वे महेवागंज से पचपेड़ी शारदा नदी के तटबंध (मीलपुरवा) तक रोड अभी सात मीटर चौड़ी है इसको अब 10 मीटर चौड़ी करने की तैयारी है। पीडब्ल्यूडी ने इस रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। बताया जाता है कि करीब 10 किलोमीटर लम्बी इस रोड के चौड़ीकरण पर करीब 35 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक केके झा ने बताया कि शासन का निर्देश है कि सभी स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.