महेरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत
इटावा औरैया, जून 20 -- इटावा। मंडी के पल्लेदार की महेरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार इकदिल थाना क्षेत्र के देशरमऊ गांव निवासी 52 वर्षीय नरेंद्र सिंह कुशवाहा नवीन मंडी में काम करते थे और उसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार शाम वह घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क करने के साथ उनकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आकर युवक के पैर कटे, मौके पर मौत रात करीब नौ बजे महेरा फाटक के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मृतक के भाई गोविंद सिंह कुशवाहा, पुत्र बॉबी व अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.