बिजनौर, मई 16 -- बिजनौर। गन्ना समिति बिजनौर में शुक्रवार को बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। हवन किया गया और उनके द्वारा किए गए किसान आंदोलनों को याद किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। स्वर्गीय बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर नुमाइश ग्राउंड मैदान पर भाकियू जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान द्वारा नींबू शिकंजी जनता को पिलाई गई। भाकियू जिलाध्यक्ष ने बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत द्वारा किए गए आंदोलनों को याद किया। उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के आंदोलन आज भी याद हैं। यह भी पढ़ें- बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर जल-जंगल-जमीन बचाने का संकल्प उनका बिजनौ...