महेन्द्र विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
गंगापार, सितम्बर 7 -- संगठन को सशक्त बनाने के लिए विश्व हिन्दू महासंघ ने परानीपुर के विशेनपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। महासंघ के उपाध्यक्ष बनने के बाद समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि वह सबसे पहले महासंघ को सशक्त बनाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर लोगों को इकट्ठा कर महासंघ के उद्देश्य को बताते हुए एकजुटता के लिए लोगों को कहेंगे। न्याय पंचायत स्तर के बाद ब्लाक स्तर व जिला स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.