महेन्द्र नगर, नगला पला वार्ड क्षेत्र के लाखों लोगों को जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
अलीगढ़, मई 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से संचालित स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना-2 के तहत पला एवं कालीदह पोखर क्षेत्र में निर्मित सम्पवेल तथा राइजिंग मेन का शुरूआत गुरूवार को हो गई। इससे पांच लाख आबादी को जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी। गुरुवार को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित ड्रेनेज सिस्टम परियोजना के अंतर्गत वार्ड-28 कालीदह पोखर क्षेत्र में 8.64 एमएलडी क्षमता के सम्पवेल और वार्ड-7 नगला पला क्षेत्र में 5.76 एमएलडी क्षमता के सम्पवेल का मेयर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षदों, नामित पार्षदों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत बटन दबाकर उद्घाटन किया। काफी समय से महेंद्र नगर एवं पला क्षेत्र के आसपास जलभराव की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.