महेंद्र हत्याकांड में सीबीआई के दो गवाहों की हुई गवाही
धनबाद, मई 27 -- धनबाद, प्रतिनिधि। बगोदर के माले विधायक महेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद हार्डकोर नक्सली रमेश मंडल उर्फ साकिन दा को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने संतोष सुधाकर व देवेंद्र कुमार महतो का बयान न्यायालय में दर्ज कराया। गवाही के बाद अदालत ने सीबीआई को अन्य गवाह पेश करने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 30 मई को होगी। 16 जनवरी 2005 को माले विधायक महेंद्र सिंह की हत्या बगोदर से सभा कर लौटते समय दुर्गीधवैया गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। हत्या की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा सीबीआई के स्पेशल क्राइम ब्रांच लखनऊ को सौंपी गई थी। यह भी पढ़ें- मात्र 16 माह में आया फैसला: हत्याकांड में हत्यारोपित को उम्रकैद की सजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.