महेंद्र हत्याकांड में गवाह पेश करने का आदेश
धनबाद, जून 4 -- धनबाद। माले विधायक महेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद हार्डकोर नक्सली रमेश दा उर्फ साकिम दा को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश दिया है। छह फरवरी-2005 को माले विधायक महेंद्र सिंह की हत्या हुई थी। बगोदर से सभा कर लौटते समय दुर्गीधवैया गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने स्वचालित हथियार से गोली चलाकर महेंद्र की हत्या कर दी थी। हत्या की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा सीबीआई के स्पेशल क्राइम ब्रांच लखनऊ को सौंपी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.