हापुड़, नवम्बर 19 -- रेलवे रोड स्थित महेन्द्र सिंह स्मारक हायर सेकेंड्री स्कूल में 18 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय संयुक्त विज्ञान, कला व सामाजिक विषयों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीराम यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, यातायात प्रणाली, स्मार्ट विलेज, वैज्ञानिक नवाचार, सौर ऊर्जा, रोबोटिक्स, नजऱ भ्रम, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक सोच से जुड़े विविध मॉडल प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता। ताजमहल, ब्रजघाट, मॉडल गांव, ग्लोब आधारित प्रोजेक्ट्स प्रदर्शन के विशेष आकर्षण रहे। राम मनोहर इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबा रामदास उदासीन इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शनी देखी। छात्रों ने अपनी थीम पर उत्कृष्ट मॉडल पेश किए। विद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.