महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बागपत, मई 16 -- भारतीय किसान यूनियन के कैंप कार्यालय पर किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व किसानों ने पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवनभर किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। किसानों की आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों व किसान हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा रहे महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में पंडित शिवदत्त शर्मा, ओमपाल सिंह, हरिंदर दांगी, भीमसिंह, इंद्रपाल सिंह, चौधरी देवेंद्र धामा, हिम्मत सिंह, कमरपाल सिंह, उपेद्र, अश्विनी, चौधरी भूरा, जगपाल धामा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.