बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- नगर स्थित किसान भवन में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शुरुआत सामूहिक हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें किसानों की खुशहाली और बाबा टिकैत के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान किसान नेताओं ने बाबा टिकैत के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर किसानों के हक और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन आज भी किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। तहसील अध्यक्ष लीलू प्रधान, पिंटू प्रमुख, पुष्पेंद्र सिंह, तस्लीम, नवीन, गोलू, नितिन, राजीव प्रधान और संजय कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: किसान हित को लेकर जीवनभर संघर्ष करते रहे टिकैत यह भी पढ़ें- Meerut News: बाबा टिकैत की जयंती पर सिसौली पहुंचे मेरठ के किसान, 51 यूनिट ...